Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

REPORT- VAISHNAVI

किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 04 मकान मालिकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई

बागेश्वर, 06 सितंबर 2026। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों के सत्यापन को लेकर सघन अभियान चलाया गया।

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए गए सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में रह रहे बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों का सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराने वाले 04 मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त सत्यापन संबंधी नियमों का पालन नहीं करने वाले 04 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।

कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने सभी मकान मालिकों, होटल एवं प्रतिष्ठान संचालकों तथा भवन स्वामियों से अपील की है कि अपने मकान, दुकान, होटल अथवा किसी अन्य प्रतिष्ठान में किरायेदार या बाहरी व्यक्ति को रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं

पुलिस ने स्पष्ट किया कि बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों का सत्यापन कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण है। सत्यापन संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 1 8 1 6
Users Today : 51
Users Yesterday : 85
Users Last 7 days : 1640

Rashifal