Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » मालदे गांव ने पेश की लोकतंत्र की मिसाल, सुनीता देवी निर्विरोध उप ग्राम प्रधान निर्वाचित

मालदे गांव ने पेश की लोकतंत्र की मिसाल, सुनीता देवी निर्विरोध उप ग्राम प्रधान निर्वाचित

Spread the love

 

 

मालदे गांव ने पेश की लोकतंत्र की मिसाल, सुनीता देवी निर्विरोध उप ग्राम प्रधान निर्वाचित

 

गरुड़ विकासखंड के मालदे गांव ने पंचायत चुनाव में आपसी भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की एक सराहनीय मिसाल पेश की है। गांव की सुनीता देवी निर्विरोध उप ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई हैं। उनके निर्विरोध चुने जाने से गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है।

 

ग्रामीणों ने आपसी सहमति और एकजुटता के साथ सुनीता देवी पर विश्वास जताते हुए उन्हें निर्विरोध चुना। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्विरोध चुनाव गांव की एकता, सामाजिक सौहार्द और विकास के प्रति सामूहिक सोच को दर्शाता है।

 

निर्वाचन के बाद सुनीता देवी ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर गांव के विकास, जनहित और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी।

 

मेरा हक न्यूज़ की ओर से मालदे गांव की इस सकारात्मक पहल और सुनीता देवी को निर्विरोध उप ग्राम प्रधान निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 0 1 5 2
Users Today : 1347
Users Yesterday : 424
Users Last 7 days : 2811

Rashifal