Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » पहाड़ों में स्वरोजगार की नई मिसाल: गरुड़ में खुला ओहो रेस्टोरेंट और जूस कॉर्नर, जनप्रतिनिधियों ने दी सराहना

पहाड़ों में स्वरोजगार की नई मिसाल: गरुड़ में खुला ओहो रेस्टोरेंट और जूस कॉर्नर, जनप्रतिनिधियों ने दी सराहना

Spread the love

      रिपोर्ट – अखिल आजाद , मेरा हक़ मेरा देश

           गरुड़ बाजार में आज एक नई शुरुआत हुई, जिसने न सिर्फ बाजार की रौनक बढ़ाई बल्कि पहाड़ों में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार की एक शानदार मिसाल भी पेश की। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा और कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने संयुक्त रूप से ओहो रेस्टोरेंट व जूस कॉर्नर का उद्घाटन किया। इस मौके पर गरुड़ के लोगों में उत्साह देखने लायक था।

         भावना वर्मा ने कहा कि यह हमारे क्षेत्र में पहली जूस की दुकान है, जो स्वास्थ्य के प्रति लोगों की सोच को एक नया विकल्प देगी। उन्होंने रेस्टोरेंट के स्वामी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के कदम स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करेंगे।

             वहीं कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने इस पहल को रिवर्स पलायन का एक सकारात्मक संकेत बताया। उन्होंने कहा कि आज पहाड़ों का युवा अपने गांव-घर लौटकर स्वरोजगार की राह अपना रहा है, जो कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है। अगर यही रफ्तार रही तो पलायन की दर धीरे-धीरे घटेगी और पहाड़ों में समृद्धि लौटेगी।

          कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश कोरंगा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, सतीश बोरा, नंदन सिंह बोरा समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने इस नई पहल को सराहा और कहा कि युवा अगर इसी तरह स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ते रहे, तो उत्तराखंड का भविष्य सुनहरा होगा।

           ओहो रेस्टोरेंट व जूस कॉर्नर न सिर्फ खाने-पीने का नया ठिकाना बना है, बल्कि यह युवाओं के लिए एक संदेश भी है कि पहाड़ों में भी संभावनाओं की कोई कमी नहीं। जरूरत है तो बस आत्मविश्वास के साथ शुरुआत करने की।

यह पहल साबित करती है कि जब संकल्प और समर्थन साथ मिलते हैं, तो कोई भी सपना साकार हो सकता है। गरुड़ जैसे छोटे से कस्बे में खुले इस नए रेस्टोरेंट और जूस कॉर्नर से न सिर्फ स्वाद मिलेगा, बल्कि उम्मीदों को भी नया ज़ायका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 8 9 5 7
Users Today : 121
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 299

Rashifal