धराली की त्रासदी पर पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक, कहा– केंद्र सरकार हर कदम पर साथ
रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज़ ।
उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें उत्तराखंड के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर आपदा की गंभीर स्थिति से उन्हें अवगत कराया। इस प्रतिनिधिमंडल में सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट शामिल थे।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरकाशी की त्रासदी पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस आपदा से मर्माहत, शोकाकुल और व्यथित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार इस संकट की घड़ी में उत्तराखंड की जनता के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
प्रधानमंत्री ने बताया कि राहत और बचाव कार्यों की वह स्वयं नियमित रूप से समीक्षा कर रहे हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी एजेंसियां समन्वय के साथ पूरी तत्परता से काम करें। उन्होंने कहा कि धराली सहित सभी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से अपील की कि वे अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों के अतिवृष्टि और भूस्खलन प्रभावित इलाकों में लगातार संपर्क बनाए रखें और ज़रूरतमंदों को हरसंभव सहायता दिलवाने के लिए हर स्तर पर प्रयासरत रहें।
इस मुलाकात के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि केंद्र सरकार उत्तराखंड को इस गंभीर आपदा से उबारने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और सभी संसाधनों के साथ राज्य की मदद की जाएगी।
धराली आपदा के पीड़ितों के लिए राहत कार्यों की गति और समर्पण को लेकर केंद्र सरकार की यह सक्रियता निश्चित ही उत्तराखंड के लिए राहत का संकेत है।
मेरा हक न्यूज़ से जुड़े रहें, हम आपके लिए लाते रहेंगे हर जरूरी और ज़मीनी खबर सबसे पहले।





Users Today : 109
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 287