Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » पंचायत चुनाव 2025: बागेश्वर में RO-ARO और अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

पंचायत चुनाव 2025: बागेश्वर में RO-ARO और अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the love

पंचायत चुनाव 2025: बागेश्वर में RO-ARO और अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

 

बागेश्वर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर 21 जून को विकास भवन सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में प्रथम प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसमें RO, ARO, नोडल अधिकारी, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल हुए।

 

प्रशिक्षण में अधिकारियों को आचार संहिता, नामांकन, मतदान, मतगणना और परिणाम प्रक्रिया की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि कोई भी चुनाव छोटा नहीं होता और समन्वय ही सफलता की कुंजी है। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

 

मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी ने प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और अधीनस्थों को भी जागरूक करने की अपील की। उन्होंने बताया कि नामांकन 25 से 28 जून तक, जांच 29 जून से 1 जुलाई तक, नाम वापसी 2 जुलाई, चिन्ह आवंटन 3 जुलाई, मतदान 10 जुलाई और मतगणना 19 जुलाई को होगी।

 

जनपद में कुल 405 ग्राम प्रधान, 2899 ग्राम पंचायत सदस्य, 120 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 19 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव होंगे। बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ ब्लॉकों में कुल 405 मतदान केंद्र और 461 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

 

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी अनिल रावत, प्रियंका रानी, डीडीओ संगीता आर्या, एआरटीओ अमित कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 8 9 5 6
Users Today : 120
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 298

Rashifal