Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » निष्पक्ष और शांतिपूर्ण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियाँ तेज, जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देशन में व्यापक रणनीति तैयार

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियाँ तेज, जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देशन में व्यापक रणनीति तैयार

Spread the love

बागेश्वर, 27 जून 2025 (सू.वि.)
जनपद में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु तैयारियाँ जोर पकड़ रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) एवं जिलाधिकारी आशीष भटगांई के कुशल नेतृत्व में निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न विभागीय अधिकारियों की ज़िम्मेदारियाँ निर्धारित कर दी गई हैं।

इस कड़ी में मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी ने संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी, पारदर्शिता और पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करें। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा, और उसकी ज़िम्मेदारी तय की जाएगी।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सा, अपर जिलाधिकारी को कानून-व्यवस्था, परियोजना निदेशक को आदर्श आचार संहिता, तथा जिला विकास अधिकारी को कार्मिक मामलों का दायित्व सौंपा गया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रशिक्षण, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता को प्रेक्षक व्यवस्था, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को टेंट एवं बैरिकेडिंग, और जिला पंचायत राज अधिकारी को मतपत्र वितरण का नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही, विद्युत विभाग और जल संस्थान को क्रमशः विद्युत आपूर्ति और पेयजल की व्यवस्था सौंपी गई है।

समाज कल्याण अधिकारी दिव्यांगजन सुविधाओं के, जबकि अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत लॉजिस्टिक व्यवस्था के नोडल होंगे। ब्लॉक स्तर पर सभी व्यवस्थाओं के लिए खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अतिरिक्त, संबंधित उपजिलाधिकारियों को आचार संहिता, एआरटीओ को यातायात, वरिष्ठ कोषाधिकारी को व्यय, और जिला सूचना अधिकारी को मीडिया प्रबंधन का दायित्व सौंपा गया है। पूर्ति अधिकारी खानपान व्यवस्था के नोडल होंगे। अन्य कई विभागों को भी सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है।

जिला सूचना अधिकारी,
बागेश्वर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 8 9 5 6
Users Today : 120
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 298

Rashifal