मलवा प्रभावित परिवारों की मदद प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी आशीष भटगांई
बागेश्वर, 16 अगस्त 2025।
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शुक्रवार को ग्राम मगरोपहरी रवाईखाल का दौरा किया और मलवा प्रभावित भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ललित कुमार और संतोष कुमार के मकानों का जायज़ा लिया, जिनके आवासीय भवनों में मलवा घुस आया था।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों से भेंटकर उनकी स्थिति की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों को शीघ्रता और प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दौरे के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे रवाईखाल–मालू झाल मोटर मार्ग का भी निरीक्षण किया। यहां दीवार खिसकने के कारण मकानों में मलवा गिरा था। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, ईई लोनिवि संजय पांडे, तहसीलदार निशा रानी सहितजिला पंचायत सदस्य नवीन परिहार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।





Users Today : 0
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 249