गरुड़ में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक में उठीं पेंशन और गोल्डन कार्ड की समस्याएं
रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है।
गरुड़ क्षेत्र में उत्तराखंड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन शाखा गरुड़ की ओर से 24 मई को जनमिलन केन्द्र रामलीला भवन टानिखित गरुड़, जिला बागेश्वर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पेंशन, गोल्डन कार्ड और सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए संगठन को और मजबूत एवं व्यवस्थित बनाया जाना आवश्यक है। इसके लिए संगठन का छोटा रूप तैयार करने और समस्याओं को विभागीय स्तर पर मजबूती से उठाने पर सहमति बनी।

बैठक में गोल्डन कार्ड योजना को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई। सदस्यों ने कहा कि गोल्डन कार्ड में हो रही कटौती से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कटौती 50% की जानी चाहिए तथा गोल्डन कार्ड से संबंधित उपचार सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए ताकि कर्मचारियों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
इसके अलावा बैठक में पेंशन कटौती की अवधि को 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। सदस्यों ने कहा कि लंबे समय तक कटौती होने से पेंशनभोगियों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बैठक में यह भी मांग रखी गई कि जो सेवानिवृत्त कर्मचारी किसी कारणवश गोल्डन कार्ड सुविधा का चयन नहीं कर पाए हैं, उन्हें दोबारा अवसर दिया जाए ताकि वे इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकें।
साथ ही राज्य निगम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीपीएफ और पेंशन प्रकरणों के लंबित भुगतान पर भी चिंता जताई गई। बैठक में मांग की गई कि लंबे समय से लंबित मामलों का शीघ्र समाधान कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अध्यक्ष उमेश सिंह रावत, उपाध्यक्ष नारायण सिंह मेहरा, कोषाध्यक्ष हरीश पुरोहित, सचिव सुरेंद्र वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य नंदन सिंह अलमिया, रतन सिंह खड़ाई, मोहन सिंह बिष्ट, हरीश सिंह भयेरा, लक्ष्मी दत्त खोलिया, मंजू वर्मा और चंदन लाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
#Garur #PensionersMeeting #GoldenCard #UttarakhandNews #MeraHakNews #PensionUpdate #RetiredEmployees #GarudNews #Utta पrakhand #HindiNews





Users Today : 3
Users Yesterday : 235
Users Last 7 days : 751