बागेश्वर पुलिस का जन-जागरूकता एवं सत्यापन अभियान जारी
REPORT- VAISHNAVI
वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर जानी कुशलक्षेम, होटल चेकिंग व सत्यापन के साथ साइबर अपराध और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक
बागेश्वर। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के दिशा-निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के नेतृत्व में जनपद में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और जन-जागरूकता को लेकर अभियान लगातार जारी है।
इसी क्रम में कोतवाली कौसानी पुलिस द्वारा कौसानी क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी गई। पुलिस कर्मियों ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
इसके साथ ही क्षेत्र में होटलों की चेकिंग तथा नेपाली नागरिकों के सत्यापन की कार्रवाई की गई। महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आमजन को गौरा शक्ति ऐप के संबंध में जानकारी देते हुए उसमें रजिस्ट्रेशन कराने के लिए भी जागरूक किया गया।
वहीं कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा जन-जागरूकता अभियान के तहत आमजन को साइबर अपराध एवं नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों को साइबर ठगी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की।
पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक संबंधी जानकारी, UPI PIN अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। साथ ही साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ साइबर अपराध, नशे एवं अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।





Users Today : 29
Users Yesterday : 120
Users Last 7 days : 3282