मुख्यमंत्री से मिला मांगपत्र, अब उम्मीदों को नई दिशा
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। विगत 6 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कत्यूर घाटी गरुड़ आगमन पर नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसी दौरान उन्होंने नगरपंचायत गरुड़ की आवश्यकताओं और समस्याओं से जुड़े 8 महत्वपूर्ण बिंदुओं वाला मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंपा।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी बिंदुओं को ध्यानपूर्वक पढ़ते हुए आश्वासन दिया कि नगर की जरूरतों के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। भावना वर्मा ने कहा कि यदि इन समस्याओं का समाधान होता है, तो वे पूरे नगर की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री का धन्यवाद करेंगी।
यह मुलाकात स्थानीय विकास के लिए एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है, और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही मांगपत्र पर कार्यवाही शुरू होगी।
Post Views: 196





Users Today : 18
Users Yesterday : 30
Users Last 7 days : 337