Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » भक्ति और आस्था का संगम, मंदिर में दिनभर चलेंगे धार्मिक आयोजन

भक्ति और आस्था का संगम, मंदिर में दिनभर चलेंगे धार्मिक आयोजन

Spread the love

रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज

गरुड़ क्षेत्र के नौघर राजसेरा स्थित श्री रेतोल देवता मंदिर में 28 जनवरी 2026 को धार्मिक आयोजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे पुराने मंदिर में पूजा पाठ से होगी। इसके बाद सुबह नौ बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्र की महिलाएं और श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे।

 

सुबह ग्यारह बजे विधि विधान से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और विशेष पूजा पाठ संपन्न कराया जाएगा। दोपहर दो बजे हवन यज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें आहुतियों के साथ क्षेत्र की सुख समृद्धि और शांति की कामना की जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर शाम चार बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

 

आयोजन समिति के दिनेश नेगी की ओर से समस्त सम्मानित ग्राम वासियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने अपने स्तर से कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करें और अपने परिचितों व इष्ट मित्रों को इस पावन अवसर पर सपरिवार आमंत्रित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बन सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 0 1 7 0
Users Today : 1365
Users Yesterday : 424
Users Last 7 days : 2829

Rashifal