बागेश्वर दौरे पर पहुंचे सौरभ बहुगुणा, कार्यकर्ताओं से ली क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी

मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। बागेश्वर के प्रभारी मंत्री और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा आज बैजनाथ स्थित केएमवीएन परिसर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र की सड़क, स्वास्थ्य और पर्यटन से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में ग्राम प्रधान जिनखोला राजेंद्र नेगी, गरुड़ मंडल अध्यक्ष सुनील दोसाद , नंदन,सजवान, जिला पंचायत सदस्य दीपक खु्ल्बे, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, चंदन बोरा, हरीश रावत और रोहित कुमार , गोपाल किरमोलिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से रखा, जिस पर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

इसके बाद मंत्री बहुगुणा दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड, गागरीगोल के बोनस वितरण समारोह में पहुंचे। उन्होंने 40 पशुपालकों को बोनस वितरित किया और प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे पशुपालकों को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादक हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से ही प्रदेश का विकास संभव है।
#BageshwarNews #SaurabhBahuguna #MeraHaqNews #UttarakhandNews #BJPActivities #DugdhVikas #BageshwarUpdates





Users Today : 8
Users Yesterday : 127
Users Last 7 days : 264