Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बंतोली के 5 विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए चयन

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बंतोली के 5 विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए चयन

Spread the love

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बंतोली के 5 विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए चयन

REPORT- VAISHNAVI

सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव में भी विद्यार्थियों ने विज्ञान नाटक और क्विज प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

बागेश्वर। राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बंतोली के विद्यार्थियों ने शैक्षिक एवं विज्ञान प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के पांच विद्यार्थियों का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में आरती गोस्वामी, अनिल नाथ, अंकित, मोहित राना तथा सोनाक्षी शर्मा शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इसके साथ ही पंचम विकासखंड स्तरीय सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव वर्ष 2026 का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पाए में किया गया। महोत्सव में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बंतोली के विद्यार्थियों ने विज्ञान नाटक एवं क्विज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

क्विज प्रतियोगिता में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बंतोली के अजय कुमार, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज सिरकोट के हितेश आगरी तथा पीएमश्री राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गरुड़ के प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बंतोली के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की निहारिका बोरा, आंचल सेन, कोमल नेगी, प्रीति, चांदनी भयेडा, हेमा राना तथा भावना बरोलिया ने प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार पांडे सहित शिक्षक श्री किशोर कुमार, श्री चंदन सिंह परिहार, श्री प्रणत नाथ गोस्वामी, श्री मनोज पांडे, श्री प्रकाश दोसाद, श्री हरीश पांडे, श्रीमती रजनी जोशी, श्रीमती आराधना भरड़ा, श्रीमती सवी वर्मा, श्रीमती पिंकी पांडे आदि ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 1 6 6 3
Users Today : 29
Users Yesterday : 120
Users Last 7 days : 3282

Rashifal