रिपोर्ट भगवत नेगी, मेरा हक न्यूज
खबर गरुड़ से जुड़ी हुई है। दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा अपने जिले भ्रमण कार्यक्रम के तहत शाम 6 बजे गरुड़ टी आर सी पहुंचे। यहां उनका स्वागत जेस्ट प्रमुख नंदन थापा द्वारा किया गया। इस दौरान एक प्रेस वार्ता आयोजित हुई, जिसमें उन्होंने जिले में हाल ही में आई आपदा की स्थिति और राहत कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
मंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बागेश्वर जिला आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुआ है, लेकिन सरकार की पूरी कोशिश है कि हर प्रभावित परिवार तक समय पर सहायता पहुंचे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित इलाकों का लगातार निरीक्षण कर रही है और जरूरत के अनुसार राहत सामग्री, पुनर्वास और मुआवजा प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।
पत्रकारों ने राहत सामग्री की कमी, सड़क और पुल टूटने जैसी समस्याओं पर सवाल उठाए, जिनका उन्होंने गंभीरता से उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार मिलकर हर समस्या का समाधान निकालने में जुटी है और आने वाले समय में स्थायी समाधान के लिए भी योजनाएं बनाई जा रही हैं। इस अवसर में महेंद्र सिंह गुसाई वन क्षेत्राधिकारी बैजनाथ v राजस्व निरीक्षक प्रवीण सिंह टाकुली उपस्थित रहे
प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री शंकर कोरंगा ने यह भी कहा कि आपदा की इस घड़ी में सभी को मिलकर एक-दूसरे की मदद करनी होगी। उन्होंने जनता से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के साथ सहयोग करें।
गरुड़ में हुई इस प्रेस वार्ता ने लोगों को राहत दी कि उनकी समस्याएं सरकार तक सीधे पहुंच रही हैं और आने वाले दिनों में उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।





Users Today : 120
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 298