बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला, कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
रिपोर्ट भगवत नेगी
मेरा हक न्यूज़
लगातार हो रही भारी बारिश और संभावित आपदा की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी बागेश्वर ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा एक से बारह तक की पढ़ाई, साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन, 23 अगस्त शनिवार को बंद रहेगा। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और अभिभावकों की चिंता को ध्यान में रखते हुए एहतियातन लिया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बदलते मौसम और लगातार वर्षा के कारण बच्चों का स्कूल आना-जाना जोखिमपूर्ण हो सकता है। इसलिए किसी भी अप्रिय स्थिति से बचाव के लिए यह अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। नदी-नाले उफान पर हैं और भूस्खलन की आशंका भी बनी हुई है। प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर रखे हुए है और लोगों से अपील की है कि बिना आवश्यक कारण के बाहर न निकलें।
यह एहतियाती कदम बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम है और उम्मीद की जा रही है कि इस निर्णय से अभिभावकों को भी राहत मिलेगी।





Users Today : 1366
Users Yesterday : 424
Users Last 7 days : 2830