पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के कुशल नेतृत्व में बागेश्वर पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद किया। कौसानी पुलिस की इस उपलब्धि ने जनता के बीच विश्वास को और मजबूत किया है।
दिनांक 20 जुलाई 2025 को श्रीमती शांति देवी, निवासी रतमटिया, थाना कौसानी, ने अपने 15 वर्षीय नाबालिग पोते के 18 जुलाई को सुबह 6 बजे खोलिया विवेकानंद विद्यालय, गरुड़ जाने के बाद लापता होने की सूचना दी। इस पर थाना कौसानी में एफआईआर नंबर 03/25, धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल एक विशेष पुलिस टीम गठित की।
टीम ने अथक परिश्रम और तकनीकी सहायता से कौसानी व बैजनाथ क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले और रतमटिया, कौलांग, लौबांज, गरुड़ व बैजनाथ में सघन तलाशी अभियान चलाया। अंततः 28 जुलाई 2025 को बालक को बैजनाथ मंदिर पार्किंग से सकुशल बरामद कर लिया गया। इस कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पंत, अ0उ0नि0 प्रताप सिंह मेहरा, हेड कांस्टेबल ललित सती और खेम सिंह मनराल की भूमिका सराहनीय रही।
बागेश्वर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और समर्पण ने न केवल एक परिवार को राहत दी, बल्कि पुलिस की कार्यकुशलता को भी उजागर किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पंत, अ0उ0नि0 प्रताप सिंह मेहरा, एचसी ललित सती, एचसी खेम सिंह मनराल





Users Today : 119
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 297