Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » तार से कॉपर चोरी होने से पेयजल योजना पर संकट, गांव में मचा हड़कंप

तार से कॉपर चोरी होने से पेयजल योजना पर संकट, गांव में मचा हड़कंप

Spread the love

तार से कॉपर चोरी होने से पेयजल योजना पर संकट, गांव में मचा हड़कंप

रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज

जल जीवन मिशन के तहत गांव में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चल रहे कार्य के बीच एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांव को वैकल्पिक रूप से पानी उपलब्ध कराने के लिए मशीन संचालन हेतु दो दिन पहले जो विद्युत तार बिछाई गई थी, आज जब विभागीय टीम, ग्राम प्रधान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। मौके पर केवल तार का बाहरी कवर पड़ा मिला, जबकि अंदर लगा पूरा कॉपर चोरी किया जा चुका था।

बताया जा रहा है कि चोरी हुए कॉपर की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार से 50 हजार रुपये के बीच है। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल 112 के माध्यम से पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं किशन सिंह द्वारा भी घटनास्थल का जायजा लिया गया।

 

ग्राम पंचायत तलीहाट लगातार गांव में पानी की व्यवस्था सुचारु करने के लिए प्रयास कर रही है और जल जीवन मिशन की टीम भी गंभीरता के साथ काम कर रही है। लेकिन इस प्रकार की घटनाएं न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रही हैं बल्कि गांव की पेयजल व्यवस्था को भी प्रभावित कर रही हैं। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर चिंता और नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

 

ग्राम प्रधान पूजा मेहरा ने सभी ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा है कि गांव और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए सभी लोग जागरूक रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत ग्राम प्रधान या पुलिस प्रशासन को दें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 4 1 8 8 1
Users Today : 2
Users Yesterday : 235
Users Last 7 days : 750

Rashifal