पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक, पंत जयंती समारोह स्थगित
रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज
उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उत्तराखंड शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार प्रदेश में 19 मई से 21 मई 2026 तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। शासन के निर्देशानुसार इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। साथ ही 20 मई को होने वाले अंतिम संस्कार के दिन राज्य सरकार के समस्त कार्यालय बंद रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

उत्तराखंड शासन के अपर सचिव महावीर सिंह चौहान द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन से प्रदेश को बड़ी क्षति पहुंची है। उनके योगदान को याद करते हुए पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि दी जा रही है। राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
इसी क्रम में मां भ्रामरी जन कल्याण समिति गरुड़ द्वारा भी शोक व्यक्त करते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। समिति के उपाध्यक्ष नंदन सिंह अल्मिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 मई 2026 को खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ में आयोजित होने वाला कवि सुमित्रानंदन पंत जयंती समारोह स्थगित कर दिया गया है। समिति ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के चलते यह निर्णय सम्मान और संवेदना व्यक्त करने के उद्देश्य से लिया गया है।
समिति की ओर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं। क्षेत्र के लोगों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रदेश के एक वरिष्ठ नेता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
#Uttarakhand #BCKhanduri #RajkiyaShok #MeraHakNews #Garud #Bageshwar #PantJayanti #UttarakhandNews #BreakingNews #Shradhanjali





Users Today : 11
Users Yesterday : 74
Users Last 7 days : 741