Home » प्रमुख समाचार » बागेश्वर भाजपा कार्यालय में जिला प्रकोष्ठों की स्वागत एवं परिचयात्मक बैठक सम्पन्न, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

बागेश्वर भाजपा कार्यालय में जिला प्रकोष्ठों की स्वागत एवं परिचयात्मक बैठक सम्पन्न, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Spread the love

बागेश्वर भाजपा कार्यालय में जिला प्रकोष्ठों की स्वागत एवं परिचयात्मक बैठक सम्पन्न, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

 

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बागेश्वर में शनिवार को जिला प्रकोष्ठों के नव नियुक्त संयोजकों एवं सह संयोजकों के स्वागत एवं परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी मिशन 2027 की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक कपकोट श्री सुरेश गढ़िया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रभा गढ़िया ने की। इस अवसर पर जिला प्रकोष्ठ संयोजक श्री विपिन पाठक, जिला प्रकोष्ठ सह संयोजक श्री राजू दानू, जिला महामंत्री श्री संजय परिहार एवं श्री घनश्याम जोशी सहित जिले के सभी प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहे।

 

बैठक में वक्ताओं ने विभिन्न प्रकोष्ठों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संगठन को अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना पर अपने विचार साझा किए। सभी पदाधिकारियों ने प्रकोष्ठों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त जिला प्रकोष्ठ संयोजकों एवं सह संयोजकों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं संगठनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 4 7 1 1 1
Users Today : 3
Users Yesterday : 97
Users Last 7 days : 812

Rashifal