Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की सख्ती, 68 वाहन चालकों पर कार्रवाई; रेट्रो साइलेंसर वाले 2 वाहन भी पकड़े

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की सख्ती, 68 वाहन चालकों पर कार्रवाई; रेट्रो साइलेंसर वाले 2 वाहन भी पकड़े

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की सख्ती, 68 वाहन चालकों पर कार्रवाई; रेट्रो साइलेंसर वाले 2 वाहन भी पकड़े

Report- Vaishnavi

बागेश्वर में यातायात नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में 28 सितंबर 2026 को पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 68 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इनमें 4 वाहनों का कोर्ट चालान किया गया, जबकि 1 वाहन को मौके पर ही सीज किया गया।

वहीं, यातायात पुलिस बागेश्वर की टीम ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिलों में रेट्रो साइलेंसर लगाकर चलने वाले 2 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें से 1 वाहन को मौके पर सीज किया गया।

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ भी चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच की गई और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन पाए गए 10 व्यक्तियों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें, यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 7 0 3
Users Today : 5
Users Yesterday : 99
Users Last 7 days : 796

Rashifal