Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 24 वाहन चालकों पर शिकंजा, 11 के खिलाफ पुलिस एक्ट में

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 24 वाहन चालकों पर शिकंजा, 11 के खिलाफ पुलिस एक्ट में

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 24 वाहन चालकों पर शिकंजा, 11 के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए बागेश्वर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में 20 अक्टूबर 2026 को ऑपरेशन प्रहार के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें 3 वाहनों के चालान न्यायालय के लिए किए गए, जबकि एक वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

इसके अतिरिक्त, देर शाम ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत होटल और ढाबों में चेकिंग की गई। इस दौरान बाहरी क्षेत्रों से आए व्यक्तियों के सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस द्वारा ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए लगातार जांच की जा रही है, जो अपनी पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रह सकते हैं।

वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने तथा बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले 11 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस की आमजन से अपील

पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने जैसी गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा कि यदि कहीं भी अशांति या हुड़दंग की स्थिति दिखाई दे, तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें।

बागेश्वर पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 5 0 7 1
Users Today : 25
Users Yesterday : 47
Users Last 7 days : 273

Rashifal