Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » 23 अक्टूबर से शुरू होगी EVM-VVPAT की जांच, जिला निर्वाचन अधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा

23 अक्टूबर से शुरू होगी EVM-VVPAT की जांच, जिला निर्वाचन अधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा

Spread the love

23 अक्टूबर से शुरू होगी EVM-VVPAT की जांच, जिला निर्वाचन अधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के तहत जनपद में ईवीएम (EVM) एवं वीवीपैट (VVPAT) मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बुधवार को कोषागार के समीप स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को एफएलसी केंद्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र में पर्याप्त बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन उपकरण, उचित प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाए और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो।

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को एफएलसी कार्यक्रम की जानकारी समय से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, ताकि प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और आपसी समन्वय बना रहे। उन्होंने कहा कि एफएलसी केंद्र के भीतर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी धनी राम टम्टा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 5 0 7 1
Users Today : 25
Users Yesterday : 47
Users Last 7 days : 273

Rashifal