Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » पुलिस स्मृति दिवस: बागेश्वर पुलिस ने शहीद जवानों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस: बागेश्वर पुलिस ने शहीद जवानों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Spread the love

पुलिस स्मृति दिवस: बागेश्वर पुलिस ने शहीद जवानों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस जवानों की स्मृति में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन बागेश्वर स्थित शहीद स्मारक पर बागेश्वर पुलिस परिवार ने वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके साहस, समर्पण और बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (IPS) ने शहीद जवानों को याद करते हुए शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक अजय साह, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट राजेश साह, प्रतिसार निरीक्षक नरेंद्र कुमार सहित विभिन्न कोतवाली, थाना एवं शाखाओं के प्रभारी, अधिकारी और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद जवानों को सलामी दी गई और दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें नमन किया गया।

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर देश के उन वीर जवानों को याद किया गया, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच देशभर में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के 154 अधिकारियों और कर्मचारियों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। इनमें उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जनपद के उपनिरीक्षक विनोद कुमार भी शामिल हैं, जिन्होंने कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति प्राप्त की।

बागेश्वर पुलिस परिवार ने शहीद जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। वीर जवानों की शहादत देश सेवा के संकल्प को मजबूत करती है और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 5 0 7 1
Users Today : 25
Users Yesterday : 47
Users Last 7 days : 273

Rashifal