Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » कपकोट हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, प्रशिक्षु अधिकारी ने परखी तैयारियां

कपकोट हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, प्रशिक्षु अधिकारी ने परखी तैयारियां

Spread the love

कपकोट हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, प्रशिक्षु अधिकारी ने परखी तैयारियां

Report- Vaishnavi

बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्थाओं और आपातकालीन परिस्थितियों से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में प्रशिक्षु अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सचिन सेमवाल ने कपकोट क्षेत्र स्थित उत्तर भारत हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

28 सितंबर 2026 को स्टेशन प्रभारी एलएफएम त्रिलोक राम के पर्यवेक्षण में प्रशिक्षु अधिकारी सचिन सेमवाल ने हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में स्थापित अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उपकरणों की कार्यक्षमता एवं संचालन प्रक्रिया की जानकारी ली गई तथा आपात स्थिति में उनकी उपयोगिता को समझा गया।

इसके बाद फायर स्टेशन कपकोट पहुंचकर अग्निशमन एवं आपात सेवा वाहनों, रेस्क्यू उपकरणों और अन्य आवश्यक सामग्री का निरीक्षण किया गया। साथ ही स्टेशन में संधारित राजकीय अभिलेखों और दैनिक कार्यप्रणाली की भी जानकारी ली गई।

प्रशिक्षण के दौरान फायर स्टेशन प्रभारी से त्वरित प्रतिक्रिया उपकरणों के रख-रखाव, आपात परिस्थितियों में कार्रवाई तथा संवेदनशील क्षेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की गई। इस ऑन-फील्ड प्रशिक्षण का उद्देश्य अग्निशमन अधिकारियों को वास्तविक परिस्थितियों में प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई के लिए व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 7 0 3
Users Today : 5
Users Yesterday : 99
Users Last 7 days : 796

Rashifal