Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the love

जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बुधवार को जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोषागार में सुरक्षित बहुमूल्य सामग्रियों, महत्वपूर्ण पंजिकाओं एवं आवश्यक अभिलेखों की गहनता से जांच की।

जिलाधिकारी ने कोषागार के एक-तालक और दो-तालक अनुभागों में रखी कीमती एवं महत्वपूर्ण सामग्रियों का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने पैडलॉक पंजिका, स्टाम्प पंजिका समेत अन्य महत्वपूर्ण पंजिकाओं और अभिलेखों की अद्यतन स्थिति की भी जांच की।

निरीक्षण के दौरान कोषागार की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से अभिलेखों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली तथा व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी कन्हैया लाल सरकी, कोषाधिकारी आकाश रघुवंशी सहित कोषागार के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 8 7 8
Users Today : 6
Users Yesterday : 174
Users Last 7 days : 864

Rashifal