पुड़कुनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 नाली भांग की खेती नष्ट, ग्रामीणों को किया जागरूक
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एनसीबी, एसओजी/एएनटीएफ और कपकोट पुलिस की संयुक्त टीम ने पुड़कुनी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 25 नाली भांग की खेती को नष्ट किया। पुलिस टीम ने क्षेत्र में भांग की खेती वाले स्थानों पर अभियान चलाकर अवैध खेती को समाप्त किया।
अभियान के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की। टीम ने बताया कि बिना वैध अनुमति के भांग की खेती करने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस ने ग्रामीणों को अपने आसपास होने वाली अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। इसके लिए मानस हेल्पलाइन-1933 और डायल-112 पर सूचना देने की अपील की गई।
पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। आमजन से अपील की गई कि नशामुक्त और अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाएं।





Users Today : 6
Users Yesterday : 174
Users Last 7 days : 864