बागेश्वर पहुंच चुके हैं मंत्री राम सिंह कैड़ा, कल रवाईखाल में लगेगा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर
उत्तराखंड सरकार में शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा अपने निर्धारित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत बुधवार शाम बागेश्वर पहुंच चुके हैं।
मंत्री राम सिंह कैड़ा भीमताल से सड़क मार्ग के जरिए अल्मोड़ा और सोमेश्वर होते हुए बागेश्वर पहुंचे। बागेश्वर पहुंचने के बाद उनका रात्रि विश्राम लोक निर्माण विभाग के गृह में निर्धारित है।
मंत्री के दौरे का मुख्य कार्यक्रम गुरुवार 1 अक्टूबर को रहेगा। सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर वे बागेश्वर से रवाईखाल के लिए रवाना होंगे और करीब 11 बजे रवाईखाल पहुंचेंगे।
यहां राजकीय इंटर कॉलेज रवाईखाल में आयोजित बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर में मंत्री राम सिंह कैड़ा प्रतिभाग करेंगे। शिविर में क्षेत्रीय लोगों को विभिन्न विभागों की सेवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके साथ ही स्थानीय लोगों की समस्याओं और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों को भी मंत्री के सामने रखा जा सकता है।
शिविर के बाद दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर मंत्री रवाईखाल से बैजनाथ के लिए रवाना होंगे। इसके बाद कौसानी, सोमेश्वर और अल्मोड़ा होते हुए शाम करीब 6 बजकर 30 मिनट पर भीमताल पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।
फिलहाल मंत्री राम सिंह कैड़ा बागेश्वर पहुंच चुके हैं और गुरुवार को रवाईखाल में होने वाले बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जारी हैं।
मेरा हक न्यूज़





Users Today : 6
Users Yesterday : 174
Users Last 7 days : 864