Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बुजुर्गों के घर पहुंची झिरौली पुलिस, जाना हाल-चाल; डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

बुजुर्गों के घर पहुंची झिरौली पुलिस, जाना हाल-चाल; डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

Spread the love

बुजुर्गों के घर पहुंची झिरौली पुलिस, जाना हाल-चाल; डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बागेश्वर पुलिस का जन-जागरूकता अभियान जारी है। इसी क्रम में 30 सितंबर 2026 को थाना झिरौली पुलिस टीम ने क्षेत्र में बीट भ्रमण कर वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

पुलिस टीम ने विशेष रूप से अकेले रह रहे वरिष्ठ एवं एकल नागरिकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया। पुलिस कर्मियों ने बुजुर्गों का हाल-चाल और स्वास्थ्य जाना तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति या जरूरत के समय पुलिस उनकी सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध है।

इस दौरान पुलिस ने बुजुर्गों और ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया। उन्हें ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे नए साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए गए। साथ ही ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से सतर्क रहने और अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की अपील की गई।

पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी होने की स्थिति में घबराने के बजाय बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 8 7 8
Users Today : 6
Users Yesterday : 174
Users Last 7 days : 864

Rashifal