Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » सेवा संकल्प अभियान में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम

Spread the love

सेवा संकल्प अभियान में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), बागेश्वर में विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। वहीं बाल विकास परियोजना के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं लाभार्थियों को पोषण और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

डाइट में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों ने चित्रकला, भाषण, निबंध और ‘सेवा मेरा योगदान’ जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘विकसित भारत-2047’ और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर अपनी कल्पनाओं एवं विचारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या एवं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में विद्यार्थियों की सकारात्मक सोच, रचनात्मकता और सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। डाइट की प्राचार्य कमलेश्वरी मेहता ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, जनभागीदारी, संवाद एवं नवाचार के माध्यम से नागरिकों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ना है।

कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा राम, प्रधानाचार्य दीप जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोपाल किरमोलिया, संदीप जोशी सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

इसी क्रम में बाल विकास परियोजना बागेश्वर के स्यालडोबा सेक्टर के 34, खातीगांव के 27 और सानीउडियार के 28 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें गर्भवती एवं धात्री महिलाओं सहित अन्य लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं तथा महिला एवं बाल पोषण की जानकारी दी गई। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 8 7 8
Users Today : 6
Users Yesterday : 174
Users Last 7 days : 864

Rashifal