Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » दिव्यांगजनों एवं दिव्यांग कर्मचारियों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार का अवसर

दिव्यांगजनों एवं दिव्यांग कर्मचारियों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार का अवसर

Spread the love

दिव्यांगजनों एवं दिव्यांग कर्मचारियों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार का अवसर

REPORT- VAISHNAVI

वर्ष 2026-27 के लिए पात्र व्यक्तियों से 15 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

बागेश्वर, 02 सितंबर 2026। वर्ष 2026-27 के लिए दिव्यांग कर्मचारियों, दिव्यांगजनों, उनके सेवायोजकों, प्लेसमेंट अधिकारियों, उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ियों एवं दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाने हैं। इसके लिए जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से पात्र व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी ने बताया कि समाज कल्याण निदेशालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिले के पात्र दिव्यांगजन निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी, स्वरोजगार में रत दिव्यांग व्यक्ति, दिव्यांगजनों के सेवायोजक, प्लेसमेंट अधिकारी, उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ी एवं दक्ष दिव्यांग कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक पात्र व्यक्ति आवश्यक विवरण एवं अभिलेखों के साथ अपना आवेदन पत्र 15 सितंबर 2026 तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, बागेश्वर में जमा कर सकते हैं।

विभाग की ओर से जिले के सभी संबंधित अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यरत एवं स्वरोजगार में लगे पात्र दिव्यांगजनों को पुरस्कार के लिए आवेदन करने हेतु प्रेरित करने तथा उनके आवेदन विभागीय कार्यालय में उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 1 3 2 1
Users Today : 24
Users Yesterday : 278
Users Last 7 days : 3505

Rashifal