फायर स्टेशन बागेश्वर ने सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर यातायात कराया सुचारू
REPORT- VAISHNAVI
बागेश्वर। मानसून के दौरान जनसुरक्षा एवं राहत-बचाव कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पुलिस एवं अग्निशमन विभाग द्वारा लगातार तत्परता से कार्य किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।
इसी क्रम में 01 सितंबर 2026 को फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि बालीघाटा से आगे पंद्रपाली के पास सड़क पर एक विशाल पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है।
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बागेश्वर की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
रेस्क्यू टीम ने वुडन कटर की सहायता से विशाल पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसके हिस्सों को स्थानीय लोगों की सहायता से सड़क किनारे हटाया। पेड़ हटाए जाने के बाद सड़क से अवरोध पूरी तरह समाप्त कर बाधित यातायात को पुनः सुचारू कराया गया।
फायर स्टेशन बागेश्वर की त्वरित कार्रवाई से मार्ग पर आवागमन सामान्य हुआ और स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों को राहत मिली। मानसून के दौरान अग्निशमन विभाग की टीमें सड़क अवरोध, भूस्खलन एवं अन्य आपदा संबंधी घटनाओं में तत्काल कार्रवाई के लिए लगातार अलर्ट मोड पर हैं।





Users Today : 24
Users Yesterday : 278
Users Last 7 days : 3505