दूरसंचार पुलिस बागेश्वर ने चलाया 112 जन-जागरूकता अभियान
REPORT- VAISHNAVI
आनंदी एकेडमी में छात्र-छात्राओं को 112, ERSS एवं आपातकालीन सेवाओं की दी गई जानकारी
बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगरों, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 01 सितंबर 2026 को दूरसंचार पुलिस टीम एवं एनडीआरएफ द्वारा आनंदी एकेडमी, बागेश्वर में 112 आपातकालीन सेवा को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम प्रतिसार निरीक्षक दूरसंचार बागेश्वर श्री अजय पांडे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को आपातकालीन नंबर 112 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता, मेडिकल इमरजेंसी, अग्निकांड, आपदा, महिला संबंधी शिकायत अथवा चाइल्ड सेफ्टी से जुड़ी आपात स्थिति में तत्काल 112 पर कॉल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही छात्र-छात्राओं को 112 India App डाउनलोड करने एवं इसके उपयोग की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर पुलिस टीम द्वारा Emergency Response Support System (ERSS) के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 112 सेवा को एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली के रूप में संचालित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को 112 सेवा से संबंधित पंपलेट एवं प्रचार-प्रसार सामग्री भी वितरित की गई। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को आपातकालीन सेवाओं के सही एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया।
इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, अपने साथियों को भी नशे से बचाने तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया।
पुलिस द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को आपातकालीन सेवाओं एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना है।





Users Today : 24
Users Yesterday : 278
Users Last 7 days : 3505