Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » गांधी-शास्त्री जयंती पर बागेश्वर में दौड़े 300 खिलाड़ी, क्रॉस कंट्री में दिखाया दमखम

गांधी-शास्त्री जयंती पर बागेश्वर में दौड़े 300 खिलाड़ी, क्रॉस कंट्री में दिखाया दमखम

Spread the love

गांधी-शास्त्री जयंती पर बागेश्वर में दौड़े 300 खिलाड़ी, क्रॉस कंट्री में दिखाया दमखम

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर खेल विभाग की ओर से जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के करीब 300 बालक-बालिका धावकों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाया। भागीरथी बाईपास से विधायक प्रतिनिधि भास्कर कुमार दास ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता में अंडर-14 से 17 बालक-बालिका वर्ग के लिए 8 किलोमीटर और ओपन वर्ग के लिए 10 किलोमीटर दौड़ कराई गई। पुरुष वर्ग की दौड़ भागीरथी बाईपास से शुरू होकर आरे बाईपास, कपकोट मोटरमार्ग और द्वारसो पुल होते हुए डिग्री कॉलेज गेट पर समाप्त हुई। वहीं महिला वर्ग में धावक भागीरथी बाईपास से आरे बाईपास, कपकोट मार्ग और राप्रावि आरे से वापस लौटकर डिग्री कॉलेज गेट पहुंचे।

समापन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंह खेतवाल ने विभिन्न वर्गों में प्रथम से छठे स्थान तक रहे विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अंडर-14 से 17 बालक वर्ग में जयदेव प्रथम, बलवंत राम द्वितीय और सूरज चन्द्र कनेरा तृतीय रहे। बालिका वर्ग में डौली फर्स्वाण ने प्रथम, रूची ने द्वितीय और प्रियंका ने तृतीय स्थान हासिल किया।

ओपन बालक वर्ग में हिमांशु धामी प्रथम, अनिल कुमार द्वितीय और भावेश तृतीय रहे। ओपन बालिका वर्ग में स्नेहा ने प्रथम, करूणा कार्की ने द्वितीय और हर्षिता तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस दौरान प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी किरन परिहार, शिखा बिष्ट, राजेन्द्र सिंह दफौटी, सुन्दर गढ़िया, अजय चन्दोला सहित खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और प्रतिभागी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन से जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 0 0 0
Users Today : 5
Users Yesterday : 123
Users Last 7 days : 851

Rashifal