रिपोर्ट भगवत नेगी
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा ,आई ए एस कल्पना पांडे ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कल्पना का चयन हाल ही में महाराष्ट्र कैडर में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर
हुआ है। कल्पना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर कक्षा 10 तक सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल, गरुड़ से प्राप्त की। वर्ष 2015 में उन्होंने 10 सीजीपीए अंक हासिल किए और आगे की पढ़ाई में भी शानदार सफलता प्राप्त की। वर्ष 2023 में यूपीएससी परीक्षा में 102वीं रैंक लाकर उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर अपनी पहचान बनाई। वर्तमान समय में कल्पना दिल्ली संसद में कार्यरत हैं।
कल्पना के चयन की खबर से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रजिया सिद्दीकी ने कहा कि कल्पना शुरू से ही एक होनहार और प्रतिभावान छात्रा रही हैं। उन्होंने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। कल्पना ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों और प्रधानाचार्य को देते हुए कहा कि स्कूल के समय में उन्हें ऑल ओवर डेवलपमेंट और एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियों जैसे डिबेट, स्पोर्ट्स, साइंस प्रोजेक्ट और क्विज प्रतियोगिताओं से काफी मदद मिली।
कल्पना की इस सफलता पर उनके परिजनों और शुभचिंतकों ने भी बधाई दी है। उनके पिता रमेश चंद्र पांडेय ,माता मंजू पांडेय तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने इसे गर्व का क्षण बताया।
निशा रानी ,तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी , कमलेश्वरी मेहता , दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट , एस डी एम गरुड़ प्रियंका रानी ,ग्राम प्रधान और क्षेत्र के लोगों ने भी कल्पना को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कल्पना की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है, जिससे आने वाली पीढ़ियां सीख लेंगी कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विद्यालय प्रधानाचार्य को कल्पना के असिस्टेंट कमिश्नर मुंबई बनने पर फ़ोन पे बधाई दी गई





Users Today : 633
Users Yesterday : 1371
Users Last 7 days : 3430