Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बागेश्वर की 35 आयुर्वेद चिकित्सा इकाइयों में चला स्वच्छता अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

बागेश्वर की 35 आयुर्वेद चिकित्सा इकाइयों में चला स्वच्छता अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

Spread the love

बागेश्वर की 35 आयुर्वेद चिकित्सा इकाइयों में चला स्वच्छता अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। जनपद को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने की मुहिम के तहत प्रत्येक शनिवार संचालित विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आयुर्वेद विभाग की सभी 35 चिकित्सा इकाइयों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देशों पर आयोजित अभियान में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली के निर्देशन में जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय सहित सभी चिकित्सा इकाइयों और उनके आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। इस दौरान कार्यालय परिसरों को व्यवस्थित रखने, कूड़े का उचित निस्तारण करने तथा स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रत्येक शनिवार नियमित रूप से स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि कार्यसंस्कृति और दैनिक जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। विशेष रूप से चिकित्सा इकाइयों में स्वच्छ एवं स्वास्थ्यप्रद वातावरण बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्वच्छ परिवेश भी महत्वपूर्ण आधार है।

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद विभाग चिकित्सा इकाइयों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में स्वच्छता अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 8 3 5 0
Users Today : 7
Users Yesterday : 37
Users Last 7 days : 260

Rashifal