Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » पहाड़ की बेटी ममता खाती ने जीते दो स्वर्ण, पूरे जिले का नाम किया

पहाड़ की बेटी ममता खाती ने जीते दो स्वर्ण, पूरे जिले का नाम किया

Spread the love

पहाड़ की बेटी ममता खाती ने जीते दो स्वर्ण, पूरे जिले का नाम किया

रिपोर्ट भगवत नेगी मेरा हक न्यूज

मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। बागेश्वर जिले के गांव पिंगलो से एक बड़ी और गर्व की खबर सामने आई है। यहां की होनहार खिलाड़ी ममता खाती ने बेगूसराय बिहार में 4 से 7 सितंबर तक आयोजित हुई 9वीं मॉडर्न पेंटाथलॉन लेजर रन नेशनल चैम्पियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ों खिलाड़ी शामिल हुए थे, जहां कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच ममता खाती ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ गांव पिंगलो, बल्कि पूरा बागेश्वर जिला गौरवान्वित हुआ है।

 

ममता की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि उत्तराखंड की बेटियां किसी भी मंच पर पीछे नहीं हैं। खेलों में उनकी यह उपलब्धि आने वाले समय में जिले के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी। स्थानीय लोगों और परिवारजनों में इस जीत को लेकर खुशी का माहौल है और सबने ममता की मेहनत और लगन की जमकर सराहना की है।

 

ममता खाती की यह उपलब्धि पहाड़ की ताकत और बेटियों के हुनर का बेहतरीन उदाहरण है। उनकी यह जीत बागेश्वर जिले के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 8 9 5 1
Users Today : 115
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 293

Rashifal