Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » रुद्रा वेंकट हॉल में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, एकजुटता और सहयोग पर दिया गया जोर

रुद्रा वेंकट हॉल में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, एकजुटता और सहयोग पर दिया गया जोर

Spread the love

रुद्रा वेंकट हॉल में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, एकजुटता और सहयोग पर दिया गया जोर

रिपोर्ट भगवत नेगी, मेरा हक न्यूज

गरुड़। रुद्रा वेंकट हॉल में तहसील पत्रकार संगठन गरुड़ की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के अध्यक्ष **चंद्रशेखर बड़सीला** की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यों के हितों की सुरक्षा तथा भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव भी दिए।

 

बैठक के दौरान संगठन के संरक्षक आदरणीय बृजवासी जी, अर्जुन राणा जी, आदरणीय अखिल जोशी जी, आदरणीय कृष्णा गढ़िया जी तथा आदरणीय भगवत नेगी सहित सभी उपस्थित सदस्यों का संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सभी ने अपने व्यस्त समय में से अमूल्य समय निकालकर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बैठक में सहभागिता की, जो संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बैठक में यह भी कहा गया कि जो साथी निजी कारणों से उपस्थित नहीं हो सके, वे भी संगठन का अभिन्न हिस्सा हैं और उनका संगठन के प्रति भावनात्मक जुड़ाव सराहनीय है।

 

अध्यक्ष चंद्रशेखर बड़सीला ने कहा कि संगठन प्रत्येक सदस्य के मान-सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। संगठन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्णय सभी साथियों को विश्वास में लेकर ही किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि किसी भी सदस्य के सामने किसी प्रकार की समस्या, कठिनाई अथवा सुख-दुःख की स्थिति आती है तो संगठन पूरी मजबूती के साथ उसके साथ खड़ा रहेगा।

 

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की एकता, आपसी सहयोग और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 4 4 8 4 6
Users Today : 3
Users Yesterday : 60
Users Last 7 days : 947

Rashifal