ऑपरेशन प्रहार: सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और शांति भंग करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर परगना मजिस्ट्रेट के समक्ष किया पेश
REPORT- VAISHNAVI
बागेश्वर, 24 अगस्त 2026। सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस का अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ जारी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम दियोड़ी में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को ग्राम दियोड़ी में हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान जगदीश सिंह (34), पुत्र भोपाल सिंह, निवासी दियोड़ी, कोतवाली बागेश्वर को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को परगना मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
बागेश्वर पुलिस ने आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार के विवाद, हंगामे अथवा शांति भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहने को कहा है।
पुलिस ने अपील की कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
मीडिया सेल
पुलिस कार्यालय, जनपद बागेश्वर





Users Today : 28
Users Yesterday : 38
Users Last 7 days : 114