एसपी बागेश्वर के निर्देशन में वारंटियों पर लगातार कार्रवाई जारी
REPORT- VAISHNAVI
माननीय न्यायालय से वांछित वारंटी अभियुक्त को कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर जनपद में प्रचलित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने FIR No. 24/2026, धारा 303(2), 317(2) BNS में वांछित अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र हयात राम, निवासी भतौड़ा, थाना कांडा, जनपद बागेश्वर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं तलाश करते हुए अभियुक्त की जानकारी जुटाई गई। इसके बाद पुलिस ने दिनांक 02 सितंबर 2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
जनपद पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।





Users Today : 32
Users Yesterday : 278
Users Last 7 days : 3513