Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » एसओजी-एएनटीएफ टीम ने बिलौना क्षेत्र में तीन नाली भांग की खेती नष्ट की

एसओजी-एएनटीएफ टीम ने बिलौना क्षेत्र में तीन नाली भांग की खेती नष्ट की

Spread the love

एसओजी-एएनटीएफ टीम ने बिलौना क्षेत्र में तीन नाली भांग की खेती नष्ट की

REPORT- VAISHNAVI

नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद में नशामुक्ति अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक एसओजी सल्लाउद्दीन खान के नेतृत्व में एसओजी एवं एएनटीएफ पुलिस टीम ने कोतवाली बागेश्वर क्षेत्र के बिलौना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब तीन नाली भांग की खेती को नष्ट किया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि बिना वैध अनुमति के भांग की खेती किए जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस ने आमजन से अपील की कि अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अवैध मादक पदार्थों से संबंधित सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 पर भी दी जा सकती है।

बागेश्वर पुलिस ने लोगों से नशामुक्त एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाने को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 1 9 6 2
Users Today : 59
Users Yesterday : 138
Users Last 7 days : 943

Rashifal