मुख्य आरक्षी से अपर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए बागेश्वर पुलिस के जवान
REPORT- VAISHNAVI
बागेश्वर। जनपद बागेश्वर की अभिसूचना इकाई में नियुक्त मुख्य आरक्षी राजेश चन्द्र पाण्डेय एवं मुख्य आरक्षी मनोज कुमार पाण्डे को अपर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने बुधवार, दिनांक 09 सितंबर 2026 को पुलिस कार्यालय बागेश्वर में दोनों पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।
अपर उप निरीक्षक राजेश चन्द्र पाण्डेय वर्ष 2012 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में नियुक्त हुए थे तथा वर्ष 2022 में मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत हुए। अब उन्हें अपर उप निरीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं अपर उप निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डे वर्ष 2001 में आरक्षी के पद पर नियुक्त हुए थे तथा वर्ष 2022 में मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत हुए। अब उन्हें भी अपर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है।
पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मेहरा ने दोनों पदोन्नत पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।





Users Today : 72
Users Yesterday : 138
Users Last 7 days : 956