Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी

ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी

REPORT- VAISHNAVI

बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 08 सितंबर 2026 को बागेश्वर पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 49 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें 12 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए।

इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 06 व्यक्तियों के विरुद्ध भी पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस की आम जनता से अपील

बागेश्वर पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से शराब पीकर वाहन न चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग न करने तथा कानून व्यवस्था को अपने हाथ में न लेने की अपील की है।

पुलिस ने कहा कि यदि कहीं भी कोई व्यक्ति हुड़दंग या अशांति फैलाता है तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 1 9 7 3
Users Today : 70
Users Yesterday : 138
Users Last 7 days : 954

Rashifal