Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » मेले में घायल बुजुर्ग के लिए फरिश्ता बनी बैजनाथ पुलिस; प्रभारी निरीक्षक ने खुद बांधी पट्टी, दो श्रद्धालुओं के गुम मोबाइल भी खोजकर लौटाए

मेले में घायल बुजुर्ग के लिए फरिश्ता बनी बैजनाथ पुलिस; प्रभारी निरीक्षक ने खुद बांधी पट्टी, दो श्रद्धालुओं के गुम मोबाइल भी खोजकर लौटाए

Spread the love

मेले में घायल बुजुर्ग के लिए फरिश्ता बनी बैजनाथ पुलिस; प्रभारी निरीक्षक ने खुद बांधी पट्टी, दो श्रद्धालुओं के गुम मोबाइल भी खोजकर लौटाए

Report- Vaishnavi

गरुड़। कत्यूर घाटी में चल रहे ऐतिहासिक माँ कोट भ्रामरी मेले में बागेश्वर पुलिस सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सहायता के लिए भी तत्पर नजर आ रही है। 19 सितंबर को मेला ड्यूटी के दौरान बैजनाथ पुलिस ने एक घायल बुजुर्ग को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर राहत पहुंचाई, वहीं दो श्रद्धालुओं के गुम हुए मोबाइल फोन भी अथक प्रयासों के बाद बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे।

घायल बुजुर्ग को मौके पर दिया प्राथमिक उपचार
मेले में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बैजनाथ कैलाश सिंह नेगी को एक बुजुर्ग के पैर में चोट लगने और खून बहने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार देते हुए स्वयं पट्टी बांधी और रक्तस्राव को रोका। समय पर मिली सहायता से बुजुर्ग को तत्काल राहत मिली।

तकनीकी मदद से बरामद किए दो गुम मोबाइल
इसी दौरान मेले की भीड़ में बागेश्वर निवासी रमेश चंद्र उपाध्याय और बैजनाथ निवासी दीपक के मोबाइल फोन गुम हो गए। दोनों ने इसकी सूचना मेला पुलिस बूथ को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और तकनीकी टीम ने मेला क्षेत्र में तलाश शुरू की। लगातार प्रयास और तकनीकी सहायता के बाद दोनों मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर लिए गए।

आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों मोबाइल उनके स्वामियों को सौंप दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर श्रद्धालुओं ने बागेश्वर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए आभार जताया। मेले में पुलिस की यह पहल सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सहायता और सेवा के प्रति उसकी जिम्मेदारी को भी दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 2 9 2 2
Users Today : 15
Users Yesterday : 135
Users Last 7 days : 597

Rashifal