शामा रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, फायर सर्विस और पुलिस ने किया त्वरित रेस्क्यू
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में शामा रोड पर सोमवार को एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों में से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि चार अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और कपकोट पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को डायल 112 के माध्यम से फायर स्टेशन कपकोट और थाना कपकोट को शामा रोड पर वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दोनों टीमों ने आवश्यक रेस्क्यू उपकरण और जीवन रक्षक सामग्री के साथ घटनास्थल की ओर रवाना होकर मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
रेस्क्यू टीम ने देखा कि वैगनआर कार संख्या DL 9CAV 7286 करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिरी थी और उसमें पांच लोग सवार थे। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच पुलिस और फायर सर्विस जवानों ने खाई में उतरकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान चलाया।

हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल और बेहोशी की अवस्था में मिली। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को स्ट्रेचर के जरिए सावधानीपूर्वक खाई से बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल भेजा। वहीं, अन्य चार घायलों को भी सुरक्षित बाहर निकालकर निजी वाहनों से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
समय पर मिली सूचना और फायर सर्विस व पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों को समय रहते चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।





Users Today : 3
Users Yesterday : 135
Users Last 7 days : 669