जनगणना-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार; बागेश्वर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों की दी गई जानकारी
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना की तैयारियों को लेकर बागेश्वर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। 21 सितम्बर 2026 को जिला सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में चार्ज अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी एवं तकनीकी सहायकों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया और जिम्मेदारियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखंड से सहायक निदेशक अरविन्द कुमार, जिला जनगणना समन्वयक अधिकारी हेमंत कुमार तथा मास्टर ट्रेनर शुभम वर्मा ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

जनसंख्या गणना की प्रक्रिया और कार्यप्रणाली समझाई
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कार्मिकों को जनसंख्या गणना से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं, कार्यप्रणाली और निर्धारित दायित्वों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही जनगणना कार्य को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सुचारु संचालन में प्रशिक्षण अहम
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संचालित करने के लिए यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को उनके दायित्वों से अवगत कराया जा रहा है, ताकि जनसंख्या गणना का कार्य व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।





Users Today : 3
Users Yesterday : 135
Users Last 7 days : 669