Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » परकोटी–रैतोली में 17 सितंबर से गूंजेगी मां भगवती की भक्ति; नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा एवं महायज्ञ की तैयारियां पूरी

परकोटी–रैतोली में 17 सितंबर से गूंजेगी मां भगवती की भक्ति; नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा एवं महायज्ञ की तैयारियां पूरी

Spread the love

परकोटी–रैतोली में 17 सितंबर से गूंजेगी मां भगवती की भक्ति; नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा एवं महायज्ञ की तैयारियां पूरी

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। ग्राम पंचायत रैतोली के परकोटी स्थित देवी धार भगवती के दिव्य प्रांगण में 17 से 25 सितंबर 2026 तक संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा एवं महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

कथा में उत्तराखंड की प्रथम महिला कथावाचिका के रूप में सम्मानित राधिका जोशी ‘केदारखंडी’ श्रद्धालुओं को संगीतमय शैली में देवी भागवत कथा का श्रवण कराएंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधान चंपा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद देवराड़ी सहित ग्रामीण व्यापक तैयारियों में जुटे हैं।

कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 17 सितंबर को सुबह 11 बजे कलश यात्रा एवं वेदी स्थापना के साथ होगा। प्रतिदिन सुबह 8 से 11 बजे तक पंचोपचार पूजा तथा दोपहर 1 बजे से शाम 4:30 बजे तक श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

25 सितंबर को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ आयोजन का समापन होगा। आयोजन में कमल सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, कुशाल सिंह रावत, कमलेश पांडे, कृष्णानंद देवराड़ी, दिगंबर सिंह, पंकज रावत, कैप्टन उम्मेद सिंह, प्रियांशु रावत और चंदन सिंह रावत सहित अनेक ग्रामीण एवं श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं से पहुंचने की अपील

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों और देवी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद् देवी भागवत कथा का श्रवण करने और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। साथ ही आयोजन की सफलता के लिए सभी से सहयोग का आग्रह किया गया है।

स्थान: भगवती प्रांगण, परकोटी (रैतोली), बागेश्वर
आयोजन अवधि: 17 से 25 सितंबर 2026
कथावाचिका: राधिका जोशी ‘केदारखंडी’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 2 9 1 0
Users Today : 3
Users Yesterday : 135
Users Last 7 days : 669

Rashifal