Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » माँ कोट भ्रामरी मेले में बैजनाथ पुलिस की तत्परता; पिता से बिछड़ी 12 वर्षीय बच्ची को मिलाया, महिला श्रद्धालु का खोया मोबाइल और नकदी भी लौटाई

माँ कोट भ्रामरी मेले में बैजनाथ पुलिस की तत्परता; पिता से बिछड़ी 12 वर्षीय बच्ची को मिलाया, महिला श्रद्धालु का खोया मोबाइल और नकदी भी लौटाई

Spread the love

माँ कोट भ्रामरी मेले में बैजनाथ पुलिस की तत्परता; पिता से बिछड़ी 12 वर्षीय बच्ची को मिलाया, महिला श्रद्धालु का खोया मोबाइल और नकदी भी लौटाई

Report- Vaishnavi

गरुड़। कत्यूर घाटी में आयोजित प्रसिद्ध माँ कोट भ्रामरी मेले में भारी भीड़ के बीच बैजनाथ पुलिस की मुस्तैदी लगातार देखने को मिल रही है। 19 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने एक ओर पिता से बिछड़ी 12 वर्षीय बच्ची को सुरक्षित उसके परिवार से मिलाया, वहीं दूसरी ओर एक महिला श्रद्धालु का खोया मोबाइल फोन और उसमें रखी नकद धनराशि बरामद कर उसे वापस सौंप दी।

रोती हुई मिली बच्ची, पुलिस ने तत्काल संभाला मोर्चा

मेला क्षेत्र में चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था के दौरान पुलिस टीम को एक 12 वर्षीय बच्ची रोती हुई मिली। पूछताछ में पता चला कि भारी भीड़ के कारण वह अपने पिता भुवन चंद, निवासी बागेश्वर से बिछड़ गई थी। पुलिस कर्मियों ने बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर उसे ढांढस बंधाया और मेला कंट्रोल रूम व उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से उसके पिता के नाम की लगातार घोषणा कराई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई का असर रहा कि बच्ची के पिता तत्काल पुलिस बूथ पहुंचे। इसके बाद आवश्यक पहचान की पुष्टि कर पुलिस टीम ने बच्ची को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।

खोया मोबाइल और नकदी भी खोज निकाली

इसी दौरान कुलौ, बैजनाथ निवासी 22 वर्षीय महिला श्रद्धालु का मोबाइल फोन मेले में कहीं गिर गया। महिला ने पुलिस को बताया कि मोबाइल कवर में कुछ नकद धनराशि भी रखी थी। सूचना मिलते ही मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्काल सुरागरसी-पतारसी शुरू की।

पुलिस के प्रयासों से खोया हुआ मोबाइल फोन और नकद धनराशि सकुशल बरामद कर ली गई। आवश्यक सत्यापन के बाद दोनों सामान महिला श्रद्धालु को सौंप दिए गए।

बच्ची को सुरक्षित पिता से मिलाने और खोया सामान वापस दिलाने पर परिजनों व महिला श्रद्धालु ने बैजनाथ पुलिस की तत्परता और ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार जताया। मेले में पुलिस की यह कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सहायता के प्रति उसकी जिम्मेदारी को भी दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 2 9 2 2
Users Today : 15
Users Yesterday : 135
Users Last 7 days : 597

Rashifal