Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » वनाग्नि से निपटने के लिए बागेश्वर में फायर सर्विस की पहल; ग्राम प्रधानों और वॉलंटियर्स को दिया आग बुझाने का लाइव प्रशिक्षण

वनाग्नि से निपटने के लिए बागेश्वर में फायर सर्विस की पहल; ग्राम प्रधानों और वॉलंटियर्स को दिया आग बुझाने का लाइव प्रशिक्षण

Spread the love

वनाग्नि से निपटने के लिए बागेश्वर में फायर सर्विस की पहल; ग्राम प्रधानों और वॉलंटियर्स को दिया आग बुझाने का लाइव प्रशिक्षण

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। वनाग्नि की घटनाओं पर रोकथाम और आपातकालीन अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बागेश्वर में जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 19 सितंबर 2026 को वन विभाग कार्यालय बागेश्वर के सभागार में ‘द हंस फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में फायर सर्विस टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे ग्राम प्रधानों, वॉलंटियर फायर फाइटर्स और वन विभाग के कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा की व्यावहारिक जानकारी दी।

आग की अलग-अलग श्रेणियों की दी जानकारी

फायर स्टेशन इंचार्ज त्रिलोक राम के नेतृत्व में टीम ने प्रतिभागियों को आग की विभिन्न श्रेणियों और उन्हें नियंत्रित करने के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में Class A में लकड़ी, घास-फूस और जंगल की आग, Class B में पेट्रोल-डीजल जैसे ज्वलनशील तरल पदार्थ, Class C में गैस एवं विद्युत उपकरणों से संबंधित आग और Class D में धातुओं में लगने वाली आग के बारे में समझाया गया।

फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का कराया अभ्यास

कार्यशाला में आधुनिक फायर एक्सटिंग्विशर के संचालन का लाइव डेमो दिया गया। गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने की स्थिति में घरेलू संसाधनों से आग पर प्राथमिक स्तर पर नियंत्रण पाने के तरीकों का भी प्रदर्शन किया गया। वॉलंटियर्स और ग्राम प्रधानों को स्वयं अग्निशामक उपकरण चलाने का अभ्यास कराया गया, ताकि आपात स्थिति में वे तत्काल आवश्यक कदम उठा सकें।

आपातकालीन नंबरों की दी जानकारी

प्रतिभागियों को आग लगने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, आपातकालीन निकास और घायलों के सुरक्षित रेस्क्यू के संबंध में भी जागरूक किया गया। फायर सर्विस टीम ने अपील की कि वनाग्नि अथवा किसी भी प्रकार की आग लगने की घटना की सूचना तत्काल फायर सर्विस बागेश्वर के 05963-220101 अथवा राष्ट्रीय आपातकालीन नंबर 112 पर दें। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए स्थानीय लोगों को तैयार करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 2 9 2 2
Users Today : 15
Users Yesterday : 135
Users Last 7 days : 597

Rashifal