कोट भ्रामरी मेले में पुलिस की ईमानदारी ने जीता दिल; 16 वर्षीय बालिका का खोया पर्स आरक्षी दीपक गोस्वामी ने ढूंढकर लौटाया
Report- Vaishnavi
गरुड़। प्रसिद्ध माँ कोट भ्रामरी मेले में सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सहायता के लिए तैनात बागेश्वर पुलिस लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। 19 सितंबर की शाम मेले में एक 16 वर्षीय बालिका का आभूषण और नकदी से भरा पर्स गुम हो गया। काफी तलाश के बाद भी पर्स नहीं मिलने पर बालिका परेशान हो गई।
गश्त के दौरान मिला लावारिस पर्स
मेला क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात आरक्षी दीपक गोस्वामी को गश्त के दौरान एक लावारिस पर्स मिला। पर्स मिलने पर उन्होंने जिम्मेदारी और ईमानदारी का परिचय देते हुए उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और तत्काल मेला कंट्रोल रूम व साथी पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना दी।
इसके बाद अनाउंसमेंट और जांच-पड़ताल के माध्यम से पर्स की वास्तविक मालकिन का पता लगाया गया। पहचान और आवश्यक सत्यापन के बाद आरक्षी दीपक गोस्वामी ने मेला परिसर में पर्स बालिका को सौंप दिया।
सामान सुरक्षित मिलने पर खिले चेहरे
पर्स में मौजूद सभी आभूषण और नकदी सुरक्षित मिले। अपना खोया सामान वापस पाकर बालिका और उसके परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने बागेश्वर पुलिस और विशेष रूप से आरक्षी दीपक गोस्वामी की ईमानदारी, तत्परता और कर्तव्यपरायणता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
मेले में पुलिस कर्मी की इस पहल ने यह संदेश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की मदद और उनके सामान की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस पूरी तरह सजग है।





Users Today : 15
Users Yesterday : 135
Users Last 7 days : 597