Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » गांव-गांव पहुंची कौसानी और बैजनाथ पुलिस; बुजुर्गों का जाना हाल, महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप और ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

गांव-गांव पहुंची कौसानी और बैजनाथ पुलिस; बुजुर्गों का जाना हाल, महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप और ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

Spread the love

गांव-गांव पहुंची कौसानी और बैजनाथ पुलिस; बुजुर्गों का जाना हाल, महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप और ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। आमजन की सुरक्षा और सहायता को लेकर बागेश्वर पुलिस का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देश पर कोतवाली कौसानी और कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ‘बीट भ्रमण’ कर जन-जागरूकता चौपाल आयोजित की। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

एकल और बुजुर्ग नागरिकों से जाना हालचाल

पुलिस टीम ने गांव-गांव पहुंचकर विशेष रूप से अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की। उनका हालचाल और कुशलक्षेम जाना गया तथा उन्हें भरोसा दिलाया गया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति या आवश्यकता में पुलिस सहायता के लिए तत्पर है। पुलिस ने आसपास रहने वाले बुजुर्गों का भी विशेष ध्यान रखने की अपील की।

साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट को लेकर किया जागरूक

बढ़ते ऑनलाइन अपराधों और डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी से बचाव के लिए ग्रामीणों और वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक किया गया। पुलिस ने समझाया कि अनजान कॉल पर OTP, बैंक खाता संख्या, ATM PIN या अन्य गोपनीय वित्तीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप की दी जानकारी

महिला अपराधों की रोकथाम और महिला सुरक्षा को लेकर महिलाओं एवं बालिकाओं को ‘गौरा शक्ति ऐप’ के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को ऐप डाउनलोड करवाते हुए आपात स्थिति में महिला हेल्पलाइन 1090 और डायल 112 के उपयोग की जानकारी दी।

नशे के खिलाफ जागरूकता, यातायात नियमों की भी दी हिदायत

युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी की सूचना देने के लिए नेशनल नारकोटिक हेल्पलाइन 1933 की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

बीट भ्रमण के दौरान पुलिस ने लोगों से नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और अपने आसपास रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा एवं सहायता का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 2 9 2 2
Users Today : 15
Users Yesterday : 135
Users Last 7 days : 597

Rashifal